'अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार ' राज्यगीत घोषित
डॉ नरेंद्र देव वर्मा द्वारा रचित प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत "अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार " को
प्रदेश का राज्य गीत घोषित किया। इस राज्य गीत को राज्य शासन द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम
और आयोजनों में बजाया जायेगा।
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार
इंद्रावती हर पखारे तोर पइयां
महू विनती कराव तोर भुइँया
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मैया
सोहय बिंदिया सही, घाट डोंगरी पहर
चिंदा सुरुज बने तोर नैना।
सोनहा धाने के रंग लुगरा हरियर हे रंग
तोर बोली हवे जैसे मैना
अंचरा तोर डोलावे पुरवैया
महू विनती करव तोर भुइया।
No comments:
Post a Comment